आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह सदर बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। इस घटना में दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया।
बैरीडीह गांव निवासी ईसा पुत्र अब्बास सदर बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखा है। रोज की भांति रविवार की रात भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात लगभग दो बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचाया और सूचना ईशा को भी दिया। इसके साथ ही दुकान में लगी आग को बुझाने की कवायद भी स्थानीय लोगों ने शुरू कर दिया। अथक प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।