फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शार्ट सर्किट से बेकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Mon, 13 Mar 2023 02:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज स्थित एक बेकरी व जलपान की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना में एक स्कूटी समेत लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। 
विज्ञापन
दुकान में आग लगने के बाद का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज स्थित एक बेकरी व जलपान की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना में एक स्कूटी समेत लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। कप्तानगंज कस्बा के मुख्य चौक निवासी विकास मोदनवाल की घर के ही एक हिस्से में बेकरी व जलपान की दुकान है। रोज की भांति रविवार रात दुकान बंद कर वह ऊपरी तल पर स्थित कमरे में सोने चले गए।

विज्ञापन


देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। अलसुबह करब चार बजे के आसपास कुछ ऑटो वाले मुख्य चौक पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान से धुंआ उठता देख शोर मचाया। दुकान के ऊपरी तल पर दुकान मालिक व उसका परिवार भी मौजूद था। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने की कवायद शुरू हुई।

बैंक से लोन लेकर लाया था सामान

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान के अंदर खड़ी स्कूटी के साथ ही लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार तीन माह पूर्व ही वह बैंक ऑफ बड़ौदा से डेढ़ लाख का लोन लेकर दुकान का सामान लाया था। अगलगी की घटना में गल्ले में रखा दस हजार नकद के अलावा 10 कैरेट ब्रेड, छह बोरी नमकीन, स्कूटी समेत अन्य सामान जल कर खाक हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें