फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कारखाने में लगी आग, लाखों का सामान जल कर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली के मनरा गांव में राधे-राधे इंटरप्राइजेज का कारखाना है। इसमें शनिवार की भोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में कारखाना संचालक का लाखों में नुकसान हुआ है। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब कारखाना संचालक का लाखों में नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

फूलपुर कस्बा निवासी विवेक प्रजापति दो साल पूर्व मनरा गांव में राधे-राधे इंटरप्राइजेज के नाम से प्लास्टिक का कारखाना खोले हुए है, जहां कबाड़ियों से प्लास्टिक लेकर उसकी गोलियां बनायी जाती है और उसे बाहर भेजा जाता है। इस कारखाना पर बिहार के सात मजदूर काम करते हैं। छठ पूजा पर सभी मजदूर घर गए हुए थे। शुक्रवार की रात विवेक अपने कारखाने के अगले हिस्से में स्थित गोदाम में सोए थे। शनिवार की भोर में अज्ञात कारणों से प्लास्टिक के कबाड़ में आग लग गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना फूलपुर कोतवाली व फायर बिग्रेड को दिया। सूचना के दो घंटे देर से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। तब तक कारखाना संचालक का लाखों में नुकसान हो चुका था। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें