फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड और दुकानदार को सूचना दी। दमकल की गाड़ी आने तक सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग लगने से लगभग 25 लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर निवासी विजेंद्र कुमार यादव की नरौली तिराहे पर इलेक्ट्रिक और घरेलू सामान की दुकान है। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग दो बजे उनके दुकान से धुंआ उठने लगा। लोगों की सूचना वह मौके पर पहुंचे। शटर खोलकर देखे तो दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकानदार के मुताबिक दुकान में कूलर, गीजर, इन्वर्टर, बैटरी, आरओ सिस्टम के अलावा अन्य घरेलू सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें