जांच में राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर एक कोटेदार के खिलाफ डीएम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि रमेश गुप्ता उचित दर विक्रेता, ग्राम पंचायत तुलापार पोखरा, विकासखंड हरैया के दुकान की जांच में वितरण में अनियमितता एवं स्टाक में कमी मिली थी। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर रमेश गुप्ता के खिलाफ रौनापार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने दर्ज कराई है।