फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज , जानमाल की धमकी देने का आरोप

Thu, 07 Oct 2021 04:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

देवपुर कमालपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर  कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आजमगढ़ पुलिस जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली में  एफआईआर दर्ज की गई है।  देवपुर कमालपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि दोनों द्वारा उन्हें जानमाल की धमकी दी जा रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव की महिला प्रधान रमावती देवी के पुत्र हरिवंश कुमार का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान सभापति सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामसभा की जमीन को कुंटू सिंह के नाम आवंटन कर दिया है।

प्रधान पुत्र का आरोप है कि गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में पूर्व प्रधान द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के साथ ही प्रधान पक्ष को जानमाल की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान के कहने पर गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी भी फोन पर दबाव बना रही हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ जान मारने की धमकी एवं दलित उत्पीड़न का मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें