फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों की आर्थिक मदद की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्तविहीन विद्यालय संगठन की बैठक शुक्रवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। बैठक के बाद विद्यालयों को खोले जाने को लेकर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए विद्यालयों को खोले जाने की स्थिति को स्पष्ट किया जाए। आर्थिक संकट से जुझे रहे विद्यालयों की मदद की जाए। साथ ही विद्यालयों की बकाया बिजली बिल माफ की जाए और स्कूल के वाहनों की वैधता 15 से 20 वर्ष की जाए। यही नही सभी अध्यापक, कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। इस अवसर पर प्रमोद कुशवाहा, रामअचल यादव, रमाकांत यादव, रमाकांत वर्गा, सीताराम पांडेय, अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें