फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के कटया जमालपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस के साथ गांव के कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट की। इस कारण पुलिस कर्मियों को भागना पड़ा। पीआरवी दीवान की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। गांव निवासी उजागिर सिंह को प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ग्राम समाज की भूमि का आवंटन किया गया है। इस पर वह मकान का निर्माण करवा रहा है। सोमवार की सुबह गांव के अखिलेश यादव ने उनके घर के सामने बाउंड्री का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसकी सूचना उजागिर की पत्नी रोली ने फोन से यूपी 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों समझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीण जुट गए। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो गांव के कुछ लोग पुलिस से कहासुनी करने लगे। कुछ देर में बात बढ़ गई जिस पर मनबढ़ पुलिस कर्मियों से मारपीट करने लगे। पुलिस कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। थाने पर सूचना देने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दीवान की तहरीर पर पांच के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें