फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट को लेकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। फेसबुक पर हुई एक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। जिसमें घायल एक वृद्ध को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया। थाना के अंतपुर गांव निवासी युवक ने फेसबुक पर एक फोटो अपलोड की। जिसे देख कर कुछ लोगों हंस दिए और इसी मामूली बात को लेकर राहुल निषाद व राजपति निषाद के पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें राजपति निषाद 65, ठकुरी निषाद, नकुल निषाद, धर्मराज निषाद समेत छह लोग घायल हो गए। इसमें राजपति निषाद को गंभीर चोट आई है। सभी को अतरौलिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजपति की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रूद्रभान पांडेय ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें