फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बधाई गाने पहुंचे किन्नरों ने नेग में की ऐसी डिमांड, इनकार पर विवाद के बाद जमकर मारपीट

Fri, 12 May 2023 04:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के बैजाबारी झपरापुर गांव में शुक्रवार को किन्नरों ने मनचाही नेग न मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान किन्नरों और जिनके घर वे पहुंचे थे, उनके बीच मारपीट हो गई। मामले थाने तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
रौनापार थाने में खड़े किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बैजाबारी झपरापुर गांव की बस्ती में शुक्रवार की दोपहर बधाई गाने किन्नर पहुंचे। बधाई के नेग को लेकर किन्नरों और परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। पीछे-पीछे किन्नर भी थाने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम बैजाबारी झपरापुर निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र रामफेर राम के घर बच्चा पैदा हुआ था। शुक्रवार को बच्चा पैदा होने की बधाई गाने के लिए मीना किन्नर सात से आठ की संख्या में किन्नरों के साथ पहुंची। बधाई गाने के बाद नेग को लेकर परिजनों और किन्नरों में तू-तू मैं-मैं होने लगी।

ग्रामीणों ने भी किया समझौते का प्रयास

बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। किसी ने उक्त घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना शुरू कर दिया। किन्नर पांच लोगों को थाने ले चलने की बात पर अड़े हुए थे। आखिरकार समझा बुझाकर पुलिस परिवार के दो लोगों को लेकर रौनापार थाने पहुंची।
ये भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के 142 छात्र वापस लौटे घर, इनमें से नौ जनपुर के

विज्ञापन

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने काफी सुलह समझौते का प्रयास किया पर किन्नरों ने नहीं माना। थाने में थानाध्यक्ष के न मिलने पर दीवान से आपबीती बताई। वहीं परिजनों का कहना है कि किन्नरों ने नेग के नाम पर आतंक मचाया।
विज्ञापन

हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बधाई के नाम पर हम लोगों का शोषण किया जा रहा था। इन लोगों ने नंगा होकर तमाशा करना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें