फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किन्नरों और परिजनों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी झपरापुर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार की दोपहर बधाई गाने किन्नर पहुंचे। बधाई के नेग को लेकर किन्नरों और परिजनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दो लोगों को थाने ले आई साथ में किन्नर भी पहुंच गए। मीना किन्नर 7 से 8 किन्नरों के साथ ग्राम बैजाबारी झपरापुर के दुर्गेश कुमार के घर बच्चे का जन्म हुआ था। शुक्रवार को बधाई गाने के लिए मीना किन्नर सात से आठ की संख्या में किन्नरों के साथ पहुंची। नेग को लेकर परिजनों और किन्नरों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों में लात घूंसे चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना शुरू कर दिया। किन्नर पांच लोगों को थाने ले चलने की बात पर अड़े हुए थे। पुलिस परिवार के दो लोगों को लेकर रौनापार थाने पहुंची। ग्रामीणों ने सुलह समझौते का प्रयास किया पर किन्नर नहीं मानें। परिजनों का कहना है कि किन्नरों द्वारा आतंक मचाया गया। हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बधाई के नाम पर हम लोगों का शोषण किया जा रहा था। इन लोगों ने नंगा होकर तमाशा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें