फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के वारयल वीडियो को एसपी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने दोनों पक्षों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही। इसके साथ ही उन्हें पाबंद किया जाएगा और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक पांच दिन पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच कई लोग चोटिल भी हुए। जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना चार से पांच दिन पूर्व हुआ था। यह दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव का है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त दोनों पक्षों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। उनके खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें