फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जीपीएस रोवर मशीन से किया गया खेत का सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा/बरदह। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव में शासन के निर्देश पर रविवार को जीपीएस आधारित रोवर मशीन से खेतों का सीमांकन किया गया। एसडीएम अविनाश कुमार गौतम की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सामने आधुनिक तकनीक से भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया। राजस्व टीम ने फूलचंद्र बिंद, रामफेर बिंद और राजेश बिंद की गाटा संख्या 316 (रकबा 0.870 हेक्टेयर) का सीमांकन कानूनगो शिवधारी और लेखपाल नितेश कुमार ने जीपीएस रोवर मशीन से कराया। एसडीएम अविनाश गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की इस तकनीक से खेतों की पैमाइश में पारदर्शिता आएगी। सीमांकन संबंधी अधिकांश विवाद समाप्त होंगे। उन्होंने किसानों से जीपीएस आधारित सीमांकन पर भरोसा करने की अपील करते हुए बताया कि किसी भी संदेह की स्थिति में धारा-24 के तहत दोबारा सीमांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान नायब तहसीलदार अरुण कुमार कोल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें