फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में बना फीवर हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात मेे संक्रामक बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। मंडलीय अस्पताल में अलग से फीवर हेल्प डेस्क की स्थापना करने के साथ ही डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। हाई रिस्क वाले क्षेत्र मुबारकपुर और तरवां में विशेष प्रबंध किए गए हैं। बारिश में सबसे ज्यादा मरीज वायरल से पीड़ित अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान डेंगू और मलेरिया का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। जिसके तहत झाड़ियों की साफ-सफाई और लार्वा की पहचान कर उन्हें नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। हालांकि अभी तक मंडलीय अस्पताल में डेंगू और मलेरिया के एक भी मरीज नहीं पहुंचे हैंं। लेकिन पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उनके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। जबकि हाई रिस्क वाले एरिया में संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसआईसी डॉ. रीता दुबे ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिसे देखते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। कहीं मच्छर न पनपने पाएं इसके लिए झाडियों की सफाई भी कराई गई है। डेंगू और मलेरिया के अभी तक एक भी मामले नहीं आए हैं लेकिन इसके लिए अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि बरसात के मौसम में बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके दूसरे पखवारे में आशा घर-घर जाकर सांस, बुखार, कुपोषण, टीबी आदि के रोगियों को चिह्नित कर रही हैं। हाई रिस्क जोन में शामिल मुबारकपुर और तरवां में विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें