आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह कस्बा निवासी 12 वर्षीय समल गुप्ता पुत्र बबलू सोमवार को घर से पड़ोसी के साथ घूमने गया था। दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पड़ोसी ने बताया कि वह शारदा सहायक खंड 23 रजबाहा में नहाने गया था। परिजन जब नहर पर पहुंचे तो वहां लाल कलर का टीशर्ट मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। शाम तक पुलिस ने नहर में किशोर की तलाश कराई गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने बताया कि बच्चे की खोजबीन किया जा रही है। अभी सफलता नहीं मिल सकी है।