फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के खौफ से मुबारकपुर कस्बे में हड़कंप, जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा का पूरासोफी व हैदराबाद मुहल्ला इन दिनों संदिग्ध डेंगू के मरीजों से परेशान है। बुखार से 150 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ लोगों का डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया था लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक मनोज कुमार मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार को भी विभाग की दो टीमें चक्रमण कर बुखार से परेशान लोगों का हाल लेने के साथ ही जरूरी दवाओं का वितरण करने में जुटी रहीं। वहीं साठ लोगों का मंगलवार को भी डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि लक्षण को देखते हुए कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है। फिलहाल सीएचसी पर इलाज की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि आम जनता से भी आसपास गंदा पानी न जमा होने देने और कूड़ा कचड़ा न फैलाने को कहा गया है। इसके साथ ही नपा प्रशासन को दोनों प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को निर्देशित किया गया है।
निजी डॉक्टरों के यहां लगी है भीड़ : पूरासोफी व हैदारबाद मुहल्लों में बुखार पीड़ितों की बहुतायत संख्या के चलते प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिक पर इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मलेरिया व संदिग्ध डेंगू के मरीज सरकारी के बजाए प्राइवेट अस्पतालों से इलाज कराने में जुटे हुए हैं। वहीं सीएचसी मुबारकपुर पर फिलहाल दो महिलाओं समेत कुल चार मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

एक गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर : मुबारकपुर। संदिग्ध डेंगू/मलेरिया की मार झेल रहे मुबारकपुर कस्बे के हैदराबाद मुहल्ला निवासिनी रेशमा अंजुम (18) की मंगलवार को तबीयत काफी बिगड़ गई। ज्यादा ब्लीडिंग होने के चलते उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया है। जहां अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें