फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बढ़ा डर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा के मुहल्ला पूरासोफी, हैदराबाद में डेंगू से लोगों में दहशत है। सोमवार को सीएचसी मुबारकपुर के चिकित्सकों की दो टीम मुहल्लों में पहंची। बुखार से पीड़ित डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। नगरपालिका की ओर से भी फागिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

पूरा सोफ़ी व हैदराबाद मुहल्ले में पिछले दो दिनों से लोग लगातार बुखार से पीड़ित हो रहे। जब कुछ लोग निजी अस्पतालों में पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच कराई। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। बताया जा रहा कि दोनों मुहल्लों में पांच दर्जन से अधिक लोगों में डेंगू के लक्षण हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक मनोज कुमार मौर्या ने सोमवार को दो स्वास्थ्य टीमों को जांच के लिए भेजा। उन्होंने बुखार से पीड़ित मरीजों के लक्षण के अनुसार 20 से 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने कि संभावना जताई है। उधर मुहल्ला पूरासोफी व हैदराबाद में फैली बीमारी को देखते हुए नपा प्रशासन ने टीम लगाकर सफाई के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें