आजमगढ़। नवरात्र एवं आगामी दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। एफडीए की टीम ने अलग-अलग बाजारों से कुल नौ नमूने संग्रहित किए। जांच के लिए भेजे गए। कई जगहों पर टीम पहुंचने पर दुकानदारों
नवरात्र को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर सिंघाड़े का आटा, कूट्टू का आटा व अन्य फलाहार की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने व हानिकारक रसायनों के प्रयोग पर राके लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा।
जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सचल खाद्य जांच दल का गठन किया गया है। गठित टीम ने मंगलवार को आहोपट्टी से मूंगफली दाना, भंवरनाथ से साबूदाना, चौक आजमगढ़ से विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए। इसमें मूंगफली, कुट्टू, साबूदाना, छुहारा, सिंघाड़ा आटा, मखाना के नमूने सहित कुल नौ नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ ने बताया कि त्योहार तक कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे चमकीले व सामान्य से अधिक रंग की मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
छापामार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबुझावन चौहान, रामचंद्र यादव, अमरनाथ, प्रेमचंद्र, अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनंद, संजय कुमार सिंह तथा खाद्य सहायक अनिल कुमार शामिल रहे।