फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए ने दस किलो छेना और छह किलो बर्फी कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के त्योहार को देखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश पर एफडीए ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापा मारा। टीम ने जांच के लिए सात नमूने लिए। साथ ही दस किलो दूषित छेना मिठाई व छह किलो बर्फी को नष्ट कराया गया। दुकानदारों को साफ चेतावनी दी गई कि प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने के लिए मंगलवार को इटौरा बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से छेना मिठाई, पनीर, पेड़ा व समेदा बाजार से छेना मिठाई, बर्फी का नमूना संदेह के आधार पर जांच के लिए संग्रहित किए। इसके बाद छापेमार दल आहोपट्टी बाजार पहुंचा। वहां के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के दो नमूने लिए जिनमें प्रमुख रूप से मुनक्का, नमकीन का नमूना था। इस प्रकार कुल सात नमूने जांच के लिए संग्रहित किया गया। टीम ने कार्यवाही के दौरान मौके पर ही लगभग 10 किग्रा. खराब हो चुके छेना मिठाई व छह किग्रा. बर्फी को नष्ट कराया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ ने बताया कि छापा मारने की कार्रवाई त्योहार तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की वे पैकेट बंद सामानों का बैच नंबर व एक्सपायरी डेट अवलोकन करने के बाद संतुष्ट होने पर ही खरीद करें। इस दौरान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला एवं कीर्ति आनंद तथा खाद्य सहायक अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें