आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मित्रसेनपुर गांव निवासी शिवम कुमार एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने सरायमीर गया था। जहां डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाकर भर्ती कराए। जहां उसकी 14 मई को मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई शुभम कुमार ने मंगल व विद्या सागर निवासी शाहपुर थाना सरायमीर समेत कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद किए गए पिता-पुत्र को शुक्रवार की सुबह कोटिला बाजार से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।