फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सरकारी हैंडपंप से पानी पीने पर भिड़े दो पक्ष, जम कर चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र घायल

Wed, 21 Dec 2022 02:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के लेडुआवर बसालतगंज गांव में बुधवार सुबह सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के लेडुआवर बसालतगंज गांव में बुधवार सुबह सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष से जम कर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के  लेडुआवर बसालतगंज गांव में सरकारी हैंडपंप है। बुधवार सुबह हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाठी-डंडा निकाल लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष से उग्रसेन यादव (29) व अमरनाथ (58) घायल हो गए।

इसके अलावा कुछ और लोगों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें