फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे गेहूं के उन्नतशील बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अगले माह से रबी सीजन की बोआई शुरू हो जाएगी। इस बार कृषि विभाग किसानों को सब्सिडी पर 12 सौ क्विंटल गेहूं का बीज देगा। इसके अलावा चना, मटर व सरसों के बीज भी सब्सिडी पर दिए जाएंगे। जिले में चार प्रजाति के गेहूं के उन्नतशील बीज आ गए हैं। किसान राजकीय बीज गोदामों से ले सकते हैं। जनपद में इस वर्ष 268177 हेक्टेयर में रबी की फसलों के बोआई का ल्रक्ष्य है। इसमें से 234419 हेक्टेयर में सिर्फ गेहूं की बोआई की जानी है। इसे लेकर कृषि विभाग तैयारियों में जुट गया है। गेहूं, मटर, चना, सरसों आदि के उन्नतशील बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिए जाएंगे। गेहूं की प्रजाति करन बंदना, उन्नत पीवी 243, एचडी 2967 व नई प्रजाति 222 की 12 सौ क्विंटल बीज शासन से आएंगे। इसमें से करीब 500 क्विंटल बीज पहुंच चुके हैं। इसके अलावा दस क्विंटल सरसों के भी बीज आएं हैं। चना और मटर के बीज आने वाले हैं। प्रति किसानों को दो हेक्टेयर तक ही गेहूं सरसों के बीज सब्सिडी पर दिए जाएंगे। अगर ज्यादा बोआई करनी है तो उन्हें बाजार से लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन

चार उन्नतशील प्रजाति के गेहूं के करीब 500 क्विंटल बीज आ गए हैं। गेहूं, चना, मटर, सरसों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। बीज का सब्सिडी किसानों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- डाॅ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें