फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुबह 6 से 10 बजे तक कतार में खड़े रहे किसान, सचिव के नहीं पहुंचने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
रेडहा स्थित पीसीएफ किसान सेवा केंद्र पर किसानों के हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई
विज्ञापन
अहरौला। सुबह 10 बजे तक यूरिया बांटने के लिए किसान सेवा केंद्र रेड़हा पर सचिव के नहीं आने पर सोमवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। सचिव के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों ने सचिव पर उर्वरक की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। पीसीएफ किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने के लिए सुबह छह बजे ही किसान पहुंच गए थे। सुबह दस बजे तक सचिव के आने का इंतजार करते रहे। सचिव साढ़े दस बजे तक यूरिया बांटने नहीं पहुंचे। इसके बाद किसान आक्रोशित होकर सचिव के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग 11 बजे पहुंचे सचिव केंद्र पर पहुंचे। किसानों का गुस्सा देख वापस लौट गए। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस के साथ पहुंचे। तब जाकर यूरिया का वितरण शुरू हुआ। किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी करने का आरोप निराधार है। किसानों ने जब हंगामा किया तो हम थाने पर फोर्स मांगने चले गए। फोर्स लेकर आने के बाद लगभग 400 बोरी का वितरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें