फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज के भंडारण के लिए किसान करें छोटे गोदाम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत अब किसान भी अनाज भंडारण के लिए छोटे गोदाम का निर्माण करा सकेंगे। कृषि विभाग की ओर से इसके निर्माण में खर्च होने वाली कुल लागत का 50 प्रतिशत राशि अनुदान दी जाएगी। इसके लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थलीय सत्यापन होगा। अनाज भंडारण की सुविधा न होने के चलते किसान फसल तैयार होने के बाद सीधे बाजार में बेचने को विवश होते हैं। कई किसान अपनी फसल बाद में बेचने के लिए रोक लेते हैं, लेकिन गोदाम के अभाव में नुकसान उठाना पड़ता है। एनएफएसएम के तहत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों तक अनाज पहुंचाने के लिए भी ट्रांसपोर्ट पर सरकार का काफी खर्च आता है। ऐसे में सरकार ने योजना के तहत छोटे गोदाम बनाने की योजना शुरू की है। कृषि विभाग के अनुदान से बनने वाले गोदाम में कोई भी किसान अपना फसल रख सकेगा। उनके द्वारा अनाज रखने वाले व्यक्ति से शुल्क देकर कोई भी किसान अपनी फसल रख सकता है। किसान द्वारा खुद के खर्च पर नींव भराई, चिनाई आदि का काम पूरा होने के बाद पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। गोदाम की छत पड़ने के बाद दूसरी किस्त में 10 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। गोदाम का भौतिक सत्यापन उप कृषि निदेशक कार्यालय के अवर अभियंता करेंगे। गोदाम निर्माण में आने वाले कुल लागत का 50 प्रतिशत संबंधित लाभार्थी को खर्च करना होगा। अनुदान का भुगतान दो बार में किया जाएगा। छोटे गोदाम से किसानों को फायदा होगा, क्योंकि सीजन में फसल सस्ती होती है। भंडारण की व्यवस्था न होने के कारण किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होता। खुद का गोदाम होगा तो किसान अनाज का भंडारण कर सकेंगे व बाजार का रुख देख अनाज की बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें