फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के करतालपुर क्षेत्र में आवास विकास विभाग द्वारा आवासीय कालोनी बसाने के लिए 41 वर्ष पूर्व किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया। अब आवास विकास द्वारा अधिग्रहित जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसे लेकर किसान आक्रोशित हैं। बृहस्पतिवार को जहां उनके द्वारा आवास विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया वहीं शुक्रवार को वह भाजपा कार्यालय और भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज को अपनी पीड़ा बताई। जिलाध्यक्ष ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को बताया कि आवास विकास द्वारा अधिग्रहित जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। ऐसे में हमारी मांग है कि हमें नए सर्किल रेट पर मुआवजा दिया जाए। बताते चलें कि किसानों ने इससे पूर्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से भी मिलने का प्रयास किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, जयराम यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें