कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में रविवार को केंद्र के प्रभारी अधिकारी व अधिष्ठाता प्रो डीके सिंह के नेतृत्व में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद 95वां स्थापना व तकनीकी दिवस मनाया गया। इस दौरान किसानों को सुरक्षित फसल उत्पादन की जानकारी दी गई। शुरूआत प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा धनश्याम पटेल ने की। इस दौरान भारत रत्न डॉ सी सुब्रमनियन आडिटोरियम नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ़ रुद्र प्रताप सिंह ने किसानों को सुरक्षित फसल उत्पादन की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ़ रणधीर नायक ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। डॉ़ अर्चना देवी ने पोषक तत्वों मिलेट्स की जानकारी दी। बताया कि श्री अन्न की बुवाई 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक कर लेनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ़ विजय कुमार विमल, डॉ़ संजय कुमार आदि ने भी विचार रखे।