फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में किसान की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फरिहां मुहम्मदपुर मार्ग पर मोहिद्दीनपुर के पास बुधवार की सुबह आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीरपुर थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी देवराज (60), अवधेश कुमार (43) और महेश (30) एक ही बाइक से ताजपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय बुधवार की सुबह जैसे ही वह मोहिद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर अवधेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। बकाया कि अवधेश चार भाई में सबसे बड़ा था। अवधेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह घर पर ही रहकर खेती किसानी का काम कर अपनी अजीविका चलाता था। उसके चार बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें