फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खेत में मृत मिला किसान, पेट पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के पूरा अचानक गांव निवासी एक किसान की संदिग्धावस्था में लाश मंगलवार को खेत में पड़ी मिली। मृतक के पेट पर चोट के निशान थे। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूरा अचानक गांव निवासी रामप्रकाश यादव 55 मंगलवार को दिन में अपने खेत पर गए थे। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटे तो पुत्र विवेक खेत पर गया। वह गिरे पड़े हुए थे और पेट पर चोट के निशान भी थे। पुत्र के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। आननफानन में राम प्रकाश को स्थानीय सोफीपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें