फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक से गिरी 'परी' की ट्रक से कुचल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। तरवां थाना के भरथीपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरोज अपने भाई राजीव कुमार के साथ बाइक से आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु व पांच वर्षीय बेटी परी के साथ ननद के घर मेहनाजपुर में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह ही घर वापस लौट रहे थे। परमानपुर मोड़ के पास अनियंत्रित हुई बाइक से मासूम बच्ची गिर गई। अभी कोई कुछ समझ पाता तबतक बगल से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गई गई। पहिए से कुचलकर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से बच्ची की मां, भाई व मामा स्तब्ध रह गए। हादसे के बाद मौके पर वाहन छोड़ ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिट्टी लदी ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं बच्ची के शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें