फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिकायत पर कार्रवाई न करना पड़ा महंगा, सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया। वही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भी एसओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट में अभियुक्त आदर्श निषाद व नागेन्द्र निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष की रिपोर्ट से यह पता चला कि परिजन रात 10:30 बजे थाने पर आए थे। उस समय थाने पर सिपाही राहुल कुमार तैनात था। सिपाही ने महिला संबंधित अपराध की जानकारी होने के बाद भी परिजनों से न तो कोई लिखित तहरीर ली न ही थानाध्यक्ष को ही इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष उस समय मोहर्रम की ड्यूटी में तैनात थे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सिपाही राहुल को निलंबित करते हुए थानाध्यक्ष कप्तानगंज को निर्देशित किया गया है कि सिपाही राहुल कुमार के खिलाफ महिला संबंधी अपराध में दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करे। पुलिस दूसरे नामजद की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी ने बताया कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिला अस्पताल पर पोस्टमार्टम कराने आए भाई ने बताया कि यदि पुलिस समय पर पहुंची होती और उचित कार्रवाई की गई होती तो बहन न मरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें