फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में बृहस्पतिवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बीए तृतीय वर्ष के 200 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन फोन बांटा गया। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्राचार्या प्रो़ सुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिकीकरण, तकनीकी और डिजिटल का जमाना आ गया है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली में यह स्मार्टफोन अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से आप सभी शिक्षा से जुड़ी नई जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर डाॅ़ प्रशांत राय, दीनानाथ मिश्र, जनार्दन राय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें