फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्थापना की अधिसूचना जारी होने पर जताया हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य विद्यालय की अधिसूचना जारी होने पर विश्वविद्यालय अभियान संगठन ने खुशी जताई है। सोमवार को रैदोपुर कार्यालय में आयोजित बैठक में शासन प्रशासन से मोहब्बतपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि 15 जून आजमगढ़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि होगी जब राज्य विश्वविद्यालय अपना कार्य शुरू करेगा। डा. सुजीत भूषण ने कहा कि आजमगढ़ और मऊ के सभी महाविद्यालयों के सभी कार्य अब आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय से ही होंगे। यह हर्ष और गौरव का दिन होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हम सब कृतज्ञ हैं और मांग करते हैं कि मोहब्बतपुर में ही विश्वविद्यालय बने। शिक्षाविद राकेश गांधी ने कहा कि एक लंबी लड़ाई के बाद जनपद को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसके लिए अभियान के सभी सहभागी बधाई के पात्र हैं। शिक्षक नेता डा. प्रवेश सिंह ने कहा कि आजमगढ़ और मऊ के छात्र छात्राओं के लिए यह अत्यंत ख़ुशी का पल है। छात्रनेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस अधिसूचना ने निर्धन अभिभावकों के आंखों के आंसू पोंछने का काम किया है। समाजसेवी शिवबोधन उपाध्याय ने प्रदेश सरकार को आभार प्रकट किया। इस मौके पर अनीता द्विवेदी, पूनम सिंह, दीनानाथ सिंह, रणविजय सिंह, अनुज सिंह, संतोष पांडेय, अशोक सिंह, सत्यजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें