फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई व्यवस्था न होने पर नपा से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। व्यापारियों ने शहर की समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए उसके निदान की मांग की। सीडीओ ने नगर पालिका को चौक से पहाड़पुर एवं दलालघाट से हर्रा की चुंगी तथा गांधी तिराहे के यहां की सड़क की मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सर्फुद्दीनपुर के नाले की सफाई ढ़ंग से न होने पर नगर पालिका से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने सीडीओ से अवगत कराया कि औद्योगिक आस्थान, सर्फुद्दीनपुर के नाले की सफाई ढ़ंग से नहीं हो रही है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिए कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होंने औद्योगिक आस्थान सर्फुद्दीनपुर में नाले की ठीक ढ़ंग से सफाई न होने पर नगर पालिका से स्पष्टीकरण लेने के लिए निर्देश दिए। उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि बेलईसा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन में या तो अंडर पास बनाया जाए या इस क्रासिंग को खोल दिया जाए। जिससे उद्यमियों को सुविधा हो। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने रेलवे को पत्र भेजने के लिए विभाग को निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, डीईएसटीओ आरडी राम सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापारीगण उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें