फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बलिया के अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त मनीष चौहान ने सोमवार की देर शाम निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विलंबित विकास कार्यों को पूरा कराकर हैंओवर करें। कहा कि प्रस्तावित कार्यों का टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा करें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता, ड्रेनेज बलिया से स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि पूर्वांचल विकास निधि के तहत वर्ष 2022-23 में जनपद आज़मगढ़ में स्वीकृत 120 परियोजनाओं में 119 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। मऊ जिले में स्वीकृत 38 के सापेक्ष 37 परियोजनाएं और बलिया में 70 के सापेक्ष 65 परियोजनाएं पूरी चुकी हैं। उन्होंने बलिया में 5, आजमगढ़ एवं मऊ में 1-1 अपूर्ण कार्यों के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियोंं से कहा कि इन कार्यों में अब और विलम्ब नहीं होना चाहिए। 2022-23 में जितने भी कार्य हुए उनकी फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थान यूपीपीसीएल ने बताया कि अधिकांश कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पूर्ण हो चुके हैं, जिनके हैंडओवर की प्रक्रिया शेष है। मंडलायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारी से कहा कि हैंडओवर की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करें। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली फोरलेन सड़क की प्रगति के बारे में मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य तेजी चल रहा है, इसे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर कमलेश कुमार अवस्थी, एमएन पांडेय, योगेन्द्र सिंह, डॉ.नीरज श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें