फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर 12 सचिव व पांच एडीओ पंचायत से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने गुरुवार को जूम एप के माध्यम से करीब 6.30 बजे सामुदायिक शौचालयों का रैंडम चेकिंग कर सत्यापन किया था। चेकिंग के दौरान छह ब्लाकों के सात सामुदायिक शौचालय बंद मिले तो वहीं पांच अपूर्ण पाए गए। उन्होंने बंद मिले सामुदायिक शौचालया को लेकर सात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की। जबकि पांच सचिव व सहायक विकास अधिकारी पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सामुदायिक शौचालय का जूम एप के माध्यम से रैंडम चेकिंग किया। जिसमें करीब 100 सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन किया गया। इस दौरान तरवां ब्लाक के फद्दूपुर व गंगवल, अहरौला ब्लाक के छतौना आछेपुर, बिलरियागंज के बिंदवल, कोयलसा के डिगुंरपुर, जहानागंज के हथौटा व हरैया के चांद पट्टी गांव के ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय का ताला बंद है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ लालजी दुबे ने उक्त ग्राम पंचायत के सचिवों को कारण बताओ नाटिस जारी कर 15 मई तक स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं अतरौलिया के गोरथानी, कोयलसा के धनसिंहपुर, लालगंज के चिरकीहिट, मिर्जापुर के गौसपुर व फूलपुर के गदाईपुर गांव में बना सामुदायिक शौचालय अपूर्ण पाया गया। इन ब्लाकों में कहीं पर शौचालय की शीट नहीं लगी तो कहीं टोटी नहीं लगी है। कई शौचालयों में पानी की भी व्यवथा नहीं है। संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम सचिव को चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में आदेश के अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें