फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेसीबी से कराई जा रही अमृत सरोवर की खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड पवई के ग्राम पंचायत सुम्हाडीह के ग्राम प्रधान द्वारा श्रमिकों का हक मारा जा रहा है। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने मनमानी करते हुए जेसीबी से तालाब की खुदाई करवा दी। अगर यह काम श्रमिकों से करवाया जाता तो बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोजगार मिल सकता था।
विज्ञापन

नियमानुसार मनरेगा के कार्य केवल श्रमिकों से ही करवाए जा सकते हैं ।अगर कोई मशीनरी या जेसीबी का उपयोग कर श्रमिकों को रोजगार से वंचित करता है तो उस पर कार्यवाही की जाती है। मंगलवार को ग्राम पंचायत सुम्हाडीह में स्थित अमृत सरोवर की खुदाई की जा रही थी। यहां मजदूर नदारद थे और जेसीबी सरकार की योजना की धज्जियां उड़ा रही थी। इस बाबत पूछे जाने पर ग्राम प्रधान अजय कुमार ने कहा कि गांव के किसी व्यक्ति को मिट्टी की जरूरत थी तो उसने जेसीबी से मिट्टी निकालने का कार्य किया है। ग्राम सचिव सुशील कुमार यादव का कहना है इसके बारे में मुझे और प्रधान को कोई जानकारी नहीं थी गांव का ही कोई व्यक्ति जिसको 10-15 ट्राली मिट्टी की आवश्यकता थी उसने जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी निकलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें