फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद भी नपं के बकाएदारों ने नहीं जमा किया टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। नगर पंचायत अजमतगढ़ ने टैक्स न जमा करने वाले 600 बकायादारों को मार्च माह में नोटिस जारी किया गया था लेकिन बार- बार सूचना दिए जाने के बाद भी नपं में बकाएदारों ने अपना बकाया जमा नहीं किया। इन बकाएदारों पर नपं प्रशासन अब कार्रवाई करने का मूड बना लिया है। अगर जल्द से जल्द लोगों ने बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो इनके ऊपर कार्रवाई होगी। नगर पंचायत अजमतगढ़ में जलकर और गृहकर का मिलाकर लगभग 17 लाख रुपये बकाया है। बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया जमा नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए मार्च माह में नपं प्रशासन ने छह सौ बकायेदारों को नोटिस जारी किया। जारी नोटिस में एक माह के अंदर संपूर्ण बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया था। नपं में कुल 505 लोगों ने पेयजल का कनेक्शन ले रखा है। कई वर्षों से उपभोक्ता टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अब तक लोगों पर जलकर का 11 लाख 8 हजार 913 रुपये बकाया है। इसके अलावा 1679 लोगों पर 5 लाख 30 हजार 179 रुपये गृहकर बाकी है। अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि गृहकर, दुकान व जलकर का लाखों रुपये बकाया है। बार-बार सूचना देने के बावजूद पैसा जमा न करने के कारण नोटिस जारी किया गया है। अगर पैसा जमा नहीं किया गया तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें