मूल्यांकन के चौथे दिन यानी मंगलवार को शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं जांची। जिसमें चारों केंद्रों पर कुल 1337 परीक्षक व 45 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। हांलाकि शिक्षकों की अनुपस्थिति अधिक देखने को मिली। इस बीच कड़ी सुरक्षा रही।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु हो गया है। मूल्यांकन के चौथे दिन मंगलवार को जीजीआईसी में 15679 कापियां मूल्यांकित हुई। अब तक कुल 24990 कापियां जांची गई। मूल्यांकन केंद्र पर कुल 471 परीक्षक लगाए गए है। जिसमें 246 उपस्थित व 225 अनुपस्थित रहे। वहीं कुल 50 प्रधान परीक्षक लगाए गए जिसमें 49 उपस्थित व एक अनुपस्थित रहे। वहीं शिब्ली इंटर कालेज में एक लाख 48 हजार 847 कापियां आवंटित की गई। जिसमें मंगलवार को 17525 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई। अब तक कुल 28242 कापियां जांची गई। 626 परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 383 उपस्थित व 243अनुपस्थित थे। वहीं 69 प्रधान परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें आठ अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कालेज में दो लाख 15 हजार 328 कापियां आवंटित की गई जिसमें मंगलवार को 20956 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब तक कुल 42123 कापियां जांची गई। यहां पर कुल 836 परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 393 उपस्थित व 443 अनुपसिथत थे। वहीं 83 प्रधान परीक्षक लगाए थे जिसमें 11 अनुपस्थित रहे। वहीं श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कालेज में दो लाख 14 हजार 929 कापियां आवंटित की गई। जिसमें मंगलवार को 23538उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई। अब तक कुल 50456 कापियां जांची गई। इस केंद्र पर कुल 1016 परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 426 अनुपस्थित थे। वहीं 102 प्रधान परीक्षक लगाए गए थे जिसमें 77 उपस्थित व 25 अनुपस्थित रहे।