फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे बच्चों सहित पूरा परिवार इस फैसले से खुश: वंदना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर बाजार में हुई पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या ने सबको झकझोर दिया। उनके साथ ही कई और लोग असमय काल के गाल में समा गए। इस मामले में नौ साल बाद फैसला आया। लेकिन कोर्ट ने जैसे ही यह फैसला सुनाया इस घटना के पीड़ित परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की पत्नी पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि पति की मृत्यु के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया था। आगे का रास्ता नहीं दिख रहा था। ऐसे में पति के बड़े भाई संतोष सिंह ने सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। हत्यारों को सजा दिलाने के लिए हम लोगों ने काफी संघर्ष किया। घटना के बाद बड़े भाई संतोष सिंह ने दृढ़ता के साथ अपराधियों से लड़ाई लड़ी। मेरे पति की हत्या के पूर्व भी कुंटू सिंह और उसके साथियों ने कई लोगों की निर्मम हत्या की थी। उसके डर भय और आतंक के चलते लोगों ने घुटने टेक दिए। सजा दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। महिला होने के नाते मैं बहुत कुछ संघर्ष नहीं कर सकती थी। अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने निर्भय होकर संघर्ष किया। जिसके चलते अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा मिली। मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती हूं। अपने वकील, गवाहों और संकट की घड़ी में साथ देने वाले सभी के प्रति धन्यवाद देती हूं। आज मेरा पूरा परिवार, मेरे दोनों बच्चे बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें