सरायमीर। स्थानीय थाना के असाढ़ा गांव निवासी अब्दुल्लाह पुत्र स्व. सुहेल ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे गांव के ही सलमान, अब्दुल्लाह पुत्र फिरोज, अबदुर्रहमान, राजिकश, सालिम, दय्यान, तलहा, मुसाफिर, तौसीफ आदि मेेरे घर में घुस आए और मां को मारने पीटने लगे। बीच बचाव को पहुंचे छोटे भाई पर भी हमला कर कर घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने भाभी के साथ बदसलूकी किया। पड़ोस के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।