फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गुझिया का लिया आनंद, गुलाल-गुलाब की पंखुड़ियों से किया अभिनंदन

विज्ञापन
साहू समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते लोग। श्रोत-आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के मातबरगंज स्थित वेस्ली इंटर कालेज में साहू समाज की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही लोगों ने संगीत के साथ गुझिया का आनंद लिया और गुलाल-गुलाब की पंखुड़ियों से एक-दूसरे का अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष लालता प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का त्योहार है। आजमगढ़ साहू समाज के जिला महामंत्री एवं भाजपा नेता विनय प्रकाश गुप्त ने उपस्थित लोगों को माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा करते हुए अबीर-गुलाल लगाया। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। समिति के संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भक्त प्रहलाद की श्रद्धा और भक्ति को सभी अपने जीवन में अपनाएं तथा सच्चे मन से राष्ट्र, सर्व समाज और शोषित-वंचितों की सेवा करें। वरिष्ठ जिला संरक्षक स्वतंत्रत गुप्ता एडवोकेट एवं सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि होली का पावन पर्व सभी बुराइयों को दूर कर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और गले मिलकर मनमुटाव दूर करने का संदेश देता है। इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मंतलाल गुप्ता, सतीश, शिवचंद , रामप्यारे साहू, रामाशंकर साहू, सुरेंद्र गुप्त, उमा गुप्ता, रीता गुप्ता, अंजू गुप्ता, अंजना गुप्ता, शीला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें