फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कलेक्ट्रेट से दीवानी तक हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का श्रीगणेश किया। दोपहर बार नपा का बुलडोर सड़क पर उतर पड़ा और कलेक्ट्रेट से दीवानी कचहरी होता हुआ बवाली मोड़ तक सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। नपा की इस कार्रवाई से ठेला-खोमचा वालों में हड़कंप मचा नजर आया। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते जाम का झाम लोगों को झेलना पड़ता है। शासन ने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने का सख्त निर्देश दिया हुआ है। जिसके अनुपालन में सोमवार को नपा का बुलडोजर एक बार फिर सड़क पर उतर पड़ा। ईओ मनोज कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस के साथ नपा की टीम ने कलेक्ट्रेट से अभियान की शुरूआत किया। जो दीवानी कचहरी चर्चा चौराहा होते हुए बवाली मोड़, रोडवेज क्षेत्र तक चला। सड़क की पटरी पर जो भी अतिक्रमण मिला, उसे टीम ने हटवा दिया। टीम की इस कार्रवाई से ठेला-खोमचा वालों में हड़कंप देखने को मिला। ठेला खोमचा वाले अपना-अपना दुकान लेकर इधर-उधर भगाते नजर आए। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें