नगर पंचायत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जारी नोटिस महज कागजी कार्रवाई बनकर रह गया है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पांच दिन पहले विभिन्न स्थानों पर नोटिस चस्पा कर सार्वजनिक रास्तों, नालियों और सड़क किनारे बनी इंटरलॉकिंग पटरी से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद बाजार और मुख्य मार्गों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। अतिक्रमण करने वालों ने तो कब्जा हटाया और न ही सड़क व पटरी को खाली किया। ऐसे में रोजाना लगने वाले जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी ने बताया कि नोटिस दिया गया है। नहीं हटाने पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जेसीबी से हटवाया जाएगा।