बदमाश ने असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश देवगांव निवासी आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना के पास से अवैध तमंचा और बाइक बरामद किया।
पूछताछ में बदमाश ने उक्त घटना में शामिल बदमाशों के नाम का भी खुलासा किया। एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि उक्त घटना में शामिल बदमाशों में देवगांव निवासी दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश, जौनपुर के धमौर का शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू, जौनपुर के खेता सराय थाना के चौंहटा का रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू, गंभीरपुर थाना के अबूसैदपुर सरसेना का दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू, शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू, देवगांव जोगियाना का एकरार पुत्र फिरोज उर्फ सियार, इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार का नाम प्रकाश में आया है।
पढ़ें: भदोही में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत पांच की मौत, 67 झुलसे, मचा कोहराम
इनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का मुखिया जौनपुर के खेतासराय के चौहट्टा का रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू है। हम लोग पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग में आठ लोग शामिल है। हम लोग दिन में घूम कर जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर में रेकी करके रिजवान को बताते है, इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया जाता था। बदमाश ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल किया है।