फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter In Azamgarh: पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहा था बदमाश, पुलिस ने पीछा किया तो कर दी फायरिंग और फिर...

Sun, 25 Sep 2022 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में सरायमीर की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख कर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
एक और मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सरायमीर थाना के संजरपुर खुटाहना मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास रविवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सरायमीर पुलिस रविवार की सुबह संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख कर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग किया तो गोली बदमाश के पैर में लगी। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मुठभेड़ में घायल बदमाश ली पहचान आलोक पांडेय निवासी चकिया थाना रानी की सराय के रूप में की गई। पूछताछ में आलोक ने लूट की कई घटनाओं में शामिल होना बताया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें