फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस पर अनुपस्थित मिले कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार को थाना दिवस को लेकर जहानागंज थाने का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान थाना दिवस में आए हुए फरियादियों से मुलाकात की। संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिये निर्देश दिये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मौके पर कई लेखपाल एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि थाना दिवस के दौरान लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करते हुए तत्काल निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में थाना दिवस के अवसर पर कोई कर्मचारी व लेखपाल अनुपस्थित पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसी क्रम में डीआईजी अखिलेश कुमार ने तरवां और मेेंहनगर थानें पर फरियादियों की समस्या को सुना और उनके निस्तारण का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें