विद्युत उपकेंद्र पवई पर तैनात कर्मचारियों में अवर अभियंता की कार्यप्रणाली से रोष है। सोमवार को एसडीओ से मिलकर पत्रक सौंपा। इसकी प्रति अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता को भेजकर जेई पर आए दिन गाली गलौज करने और ट्रांसफार्मर जलने पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस संबंध में एसडीओ पवई अवधेश सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारियों का शिकायती पत्र मिला है। उसको हमने एक्सईएन फूलपुर को भेज दिया है। कर्मचारियों को भी धैर्य से काम करना चाहिए। जब कोई नया जेई आएगा तभी तो इनको रिलीव किया जाएगा। इस मौके पर विक्रम बहादुर सिंह, मनोज सिंह, अनुपम, अजय, राजेश, जगराम, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।