बसपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते वक्ता। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। बसपा ने साल 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंगलवार को आजमगढ़ स्थित विधानसभा कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता डॉ. महबूब आजम अंसारी ने की। मुख्य अतिथि ओंकार शास्त्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर बसपा सरकार की नीतियों और पार्टी के एजेंडे को जनता तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. महमूद ने साल 2027 के चुनावों की तैयारी के लिए एकजुटता पर बल दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव दिए। संचालन वीरेंद्र प्रताप गुड्डू ने किया। बैठक में अजय प्रियदर्शी, श्री राम प्रभारी, शकील अहमद, संतलाल, विजय गुप्ता, अतिकुर रहमान, संजय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।