फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पौधरोपण के लिए संस्थाओं को जोड़ने पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम सर्किट हाउस के सभागार में पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक की गई। जिसमें लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संस्थाओं को जोड़ने का निर्देश दिया गया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधों का उठान कर उसको संरक्षित करें। पौधरोपण के लिए पहले से माइक्रोप्लान तैयार कर लें। नोडल अधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसायटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, रोटरी क्लब, व्यापार मंडल, मेडिकल एसोसिएशन आदि को शामिल कर पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाएं। नोडल अधिकारी ने सीडीओ को निर्देश दिया कि पीडब्ल्यूडी की मुख्य मार्ग की अच्छी व स्थाई सड़कें हैं, उसके दोनों तरफ पौधे लगवाएं एवं पौधों को संरक्षित करने के लिए मनरेगा से वाचर रखें, जो पौधों की निगरानी के साथ ही पौधों को पानी उपलब्ध कराएं। नोडल अधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधों की सुरक्षा के लिए जितना हो सके, ट्री गार्ड की व्यवस्था कर लें एवं किसानों की मांग की अनुसार नर्सरियों पर पौधों का उत्पादन करें। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन कैंपस में पौधे लगाए जाने हैं, उसमें से 5 कैंपस का चयन कर उसकी स्वयं मानिटरिंग करते हुए पौधारोपण कराएं। इस मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह, डीएफओ जीडी मिश्र, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने ग्राम जगदीशपुर में जिला कार्यालय के लिए आवंटित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें