फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले चुनाव में सपा बसपा का सफाया तय

Mon, 09 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा दौर में सपा के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं।  आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी जाते समय कुछ देर के लिए सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


आदित्य नाथ ने कहा कि समय-समय पर मुलायम सिंह की टिप्पणी इस बात का प्रमाण है, कि उनके विधायक और मंत्री बेलगाम हो चुके हैं।

बोले, लोकसभा चुनाव में तो मुलायम के कुनबे को सफलता मिल भी गई थी, लेकिन 2017 में सपा के साथ बसपा का भी सफाया होगा।

 दिल्ली में सरकार के बाबत बोले एक्जिट पोल कुछ भी कहे, जनता दस फरवरी का इंतजार करें, क्योंकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

आजमगढ़ में ओवैसी के आने और राजनीति करने की बात पूछे जाने पर योगी ने कहा कि ओवैसी का जिले में स्वागत है, यहां की जनता  ओवैसी को जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें